छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेत माफियाओं द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां माफियाओं ने गोली चलाई जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं। गांव में तनाव का माहौल है ।
राजनांदगांव-छतीसगढ़ के राजनांदगांव में रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। जिल के बसंतपुर थाना अंतर्गत आने वाले मोहड़ गांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिसबल की टीम गांव में मौजूद है।
दरअसल, मोहड़ गांव में 4 दिनों से अवैध रेत खनन चल रहा था, अवैध रेत खनन रोकने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे,तभी रेत माफिया के साथ विवाद हो गया।इस दौरान वहां कुछ युवकों ने कट्टे से चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी । फायरिंग में गोली एक युवक के सिर को छूते हुए निकल गई। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को गांव में घुसने नहीं दिया। महिलाओं को सामने कर रास्ता रोक दिया।
.ग्रामीणों का आरोप है कि रेत चोरी को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। रात के अंधेरे में कुछ लोग लगातार रेत चुरा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफियाओं को एक स्थानीय पार्षद, खनिज विभाग और पुलिस का भी संरक्षण मिल रहा है।
वाईस\गोली चलाने का आरोप ग्रामीणों ने पार्षद संजय रजक पर लगाया जागया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि गोली क्यों चली और किसने चलाई है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि गोली चलाना कंफर्म है या नहीं। इसके जांच की जाएगी।….मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। खनिज विभाग और प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए।.बताया जा रहा है .गोली चलाने वालों को भी पुलिस ने हिस्ट में लिया है।इसकी पुष्टि नही की गई है ..
एंकर\ बता दें कि 3 दिन पहले गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन की खबर बनाने गए पत्रकारों को रेत माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। 2 बार हवाई फायरिंग की। माफिया के गुर्गों ने पहले पत्रकारों से बहस की, फिर कैमरा और आईडी कार्ड
छीना। मामला राजिम थाना क्षेत्र के पैरी नदी के पितईबंद रेत घाट का है।