Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई।सुकमा डीआरजी और पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर मौजूद हैं। सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। दोपहर करीब 2 बजे जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुकमा पुलिस-नक्सली मुठभेड़…5 लाख का इनामी मारा गया
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पति ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।
पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

रायपुर के NDPS स्पेशल कोर्ट ने ड्रग सप्लाई करने वाले दो लड़कियों समेत 5 उनके लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 1-1 लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर सभी को अतिरिक्त दो साल की सजा भुगतनी होगी।मे थामफेटामाइन (एमडी) की तस्करी में दोषी अभय कुमार मिर्च, प्रखर मारवा,मोहम्मद ओवेश, प्रिया स्वर्णकार और नेहा भगत को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने यह सजा सुनाई है।

ड्रग-सप्लायर 2 लड़की समेत 5 को 10-10 साल की जेल

सरगुजा जिले के केदमा गांव में खाट पर एक साथ सो रही दो नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों को देर रात अचानक चक्कर, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक लड़की की मौत उदयपुर अस्पताल में और दूसरी की मौत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हो गई।डॉक्टरों को आशंका है कि दोनों को जहरीले सांप ने काटा  है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

सरगुजा में नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आने वाले राष्ट्रीय पंचायती दिवस तक छत्तीसगढ़ की हर पंचायत में बैंक की सुविधा होगी। ये घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। रायपुर में वो बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। यहां प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी मंच में मौजूद थे।

CG की हर पंचायत में खुलेंगे बैंक:CM बोले

11 मई को इंदौर में राजा संग सात फेरे लेने वाली सोनम अब 11 जून को सलाखों तक पहुंच गई है. एक महीने के भीतर अपने पति को मारने की साजिश रचकर फरार रहने वाली सोनम से अब शिलांग पुलिस उसके प्रेमी राज और दूसरे हत्यारोपियों को सामने बैठाकर पूछताछ करने जा रही है. दूसरी तरफ सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बुधवार को इंदौर में राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी से मुलाकात की। गोविंद राजा की मां के गले लगकर रोया और कहा कि सोनम ने गलती की, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।

सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड

केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. अब खाने के तेल (Crude Edible Oil) में बड़ी गिरावट आने की संभावना है, क्‍योंकि बढ़ती महंगाई (Inflation) के बीच सरकार ने कच्‍चे खाने के तेल पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी (Basic Custom Duty) को घटा दिया है. जिसका सीधा असर खाने वाले तेल की कीमतों पर दिखेगा.  केंद्र सरकार ने बुधवार को कच्चे सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल जैसे कच्चे खाद्य तेलों पर बेसिक सीमा शुल्क (BCD) को 20% से घटाकर 10% कर दिया

सस्‍ता होगा खाने का तेल… सरकार ने किया बड़ा ऐलान

रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि अब बिना आधार कार्ड प्रमाणीकरण के यूजर तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगेमंत्रालय की ओर से साफ किया गया कि टिकट बुकिंग को लेकर ये बड़ा बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहा है.गौरतलब है कि बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपने ट्विटर अकाउंट (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए जल्द ये नियम लागू होने की बात कही थी

आधार वेरिफिकेशन के बिना बुक नहीं होगा तत्काल टिकट,

मथुरा में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाले आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाता था और उसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाता। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करता था।पुलिस आरोपी के मोबाइल के माध्यम से केस को मजबूत करने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल साइबर मुख्यालय भेजा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने अकाउंट के यूआरएल आईडी की जानकारी के लिए संबंधित कंपनी को मेल भेजे हैं।
दो साल में 23 गर्लफ्रेंड…50 का टारगेट

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक यात्री चेरला पल्ली से रक्सौल जाने वाली चलती ट्रेन से गिर गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर 20-25 मीटर घसीटता रहा, तभी RPF जवान की नजर पड़ी। दौड़कर उसने जान बचाई। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है।वीडियो में दिख रहा है कि यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह ट्रेन के गेट का हैंडल पकड़कर लटक गया।

……..चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का CCTV VIDEO

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments