Homeछत्तीसगढ़यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बना...कुंडली दोष बताकर ठगे 36.66 लाख: दुर्ग में महिला...

यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बना…कुंडली दोष बताकर ठगे 36.66 लाख: दुर्ग में महिला से बोला- अपना फ्लैट मेरे नाम करो, वरना तंत्र-विद्या से जान ले लूंगा

भिलाई- छत्तीसगढ़ के भिलाई में यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया, फिर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसकी फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से तुम्हें मार देंगे।

खुद को ठगे जाने और उसकी धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) साल 2022 में काफी परेशान थी। उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि, उसका सेहत ठीक नहीं रहती है। रोजगार भी खराब चल रहा है।

परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। उसने पल्लवी से कहा कि, पूजा कर उनके ग्रहों को शांत करना होगा। वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महाराज से बात करेंगे। उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी सिद्ध पंडित हैं। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महाराज को भिलाई बुलवाकर महिला से मिलाया।

कुलदीप मिश्रा ने महिला से कहा कि, उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। उसकी जान को भी खतरा है। तांत्रिक महिला के फ्लैट की बाधा देखने पहुंचा। उनसे कहा कि, वो जल्द पूजा सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था करे। तुरंत ग्रह शांति पूजा करनी होगी।

पल्लवी ने 18 जनवरी 2023 को पं. कुलदीप महाराज के खाते में 17000 रुपए जमा किया। महिला काफी डर गई थी। इसका फायदा पंडित ने उठाया। वो बार-बार उसकी जान को खतरा होने की धमकी देता। 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 के बीच उससे 36 लाख 66 हजार रुपए ऐंठ लिए।

जब पंडित ने महिला से 36.66 लाख रुपए लेने के बाद शिखर अपार्टमेंट जुनवानी स्थित उसके फ्लैट को अपने नाम पर करने को कहा। महिला ने ऐसा करने से मना किया, पंडित ने कहा कि, वो यह नहीं करेगी तो वो तंत्र विद्या से उसकी जान ले लेगा। इससे पल्लवी काफी डर गई। उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सुपेला पुलिस ने जांच में पाया कि, आरोपी कुलदीप उर्फ कालू पिता जगजीवन (35) हरियाणा के रोहतक के रीटोली का रहने वाला है। वो कोई पंडित नहीं बल्कि यू-ट्यूब देखकर पंडित बन गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से कार, दो मोबाइल, बैनर पोस्टर, प्रचार पसार की सामग्री और कई दवाई जड़ी-बूटी पूजन सामग्री जब्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments