रायपुर के रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पदस्त क्लर्क को रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है पेंशन प्रकरण जल्दी निपटाने के एवज में रिश्वतकी मांग की गई थी. .नमस्कार मे हु …….
छत्तीसगढ़के सबसे बड़े सरकारी रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक शर्मा को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB रंगे हाथों पकड़ा गया है।क्लर्क ने पेंशन प्रकरण को जल्दी निपटाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी ..इस दौरान क्लर्क के पास से 30 हजार बारामद किया गया .. ACB की टीम को शिकायत मिली थी कि दीपक शर्मा ने पेंशन की राशि निकालने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे मांगे थे। शिकायतकर्ता क्लर्क को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने रायपुर ACB में लिखित शिकायत की, जिसके बाद एसीबी ने रिश्वत लेने वाले क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की बिलासपुर इकाई ने मंगलवार को मुंगेली जिले में भी कार्रवाई की। यहां पटवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी की पहचान उत्तम कुर्रे के रूप में हुई है, जो दाऊपारा, मुंगेली का निवासी है।
एसीबी के अनुसार, 30 मई को नगर पंचायत बोदरी, बिलासपुर निवासी टोप सिंह अनुरागी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम केसली कला में स्थित उनकी और उनके परिवार की 1.43 एकड़ जमीन के दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां थीं। रिकॉर्ड में उनका नाम ‘टोप सिंह’ की जगह ‘तोप सिंह’ दर्ज था और उनकी बहन के नाम के साथ पिता के स्थान पर पति का उल्लेख था।
इन त्रुटियों को सुधारने और जमीन का नक्शा, खसरा, बी-वन प्राप्त करने के लिए जब वह केसलीकला के पटवारी उत्तम कुर्रे से मिले, तो पटवारी ने इस काम के एवज में 25,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 10 जून को शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि के साथ पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने मुंगेली सुरी घाट स्थित अपने कार्यालय में रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वतखोरो के खिलाफ ACB एंटी करप्शन बियूरो ताबाडतोड़ कार्रवाई कर रही है .ACB ने मुगेली में पटवारी को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है ..खा जाता है कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत के बिना कोई काम होता नहीं है, सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी के मामले राजस्व विभाग में सामने आते हैं ..लेकिन ACB ने आज शिक्षा जैसे पवित्र स्थान में बैठे पियून को रंगे हाथ पकड़ा है, निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के हर दफ्तर में बेईमानों की लाइन लगी हुई है …