Homeछत्तीसगढ़प्रोफेसर हमला केस...मास्टरमाइंड अरेस्ट, पुलिस करेगी खुलासा

प्रोफेसर हमला केस…मास्टरमाइंड अरेस्ट, पुलिस करेगी खुलासा

दुर्ग-दुर्ग जिले के भिलाई-3 में प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है प्रोबीर अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में छिपकर रह रहा था..। पत्नी को भी फरारी के समय साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.. पुलिस ने इस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। एसपी जितेंद्र शुक्ला इसे लेकर आज बड़ा खुलासा भी कर सकते हैं।

आपको बता दे 19 जुलाई 2024 की शाम 4 बजे  खूबचंद बघेल महाविद्यालय से घर जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। बाइक से जा रहे विनोद शर्मा 57 का 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने रास्ता रोककर, गाली गलौज करते उन्हें लाठी डंडों से  जमकर पीटा था । इससे प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए और शरीर के कई जगह फ्रैक्चर हो गए । इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बेटी दीप्ति का नाम भी सामने आया था।

पूर्व सीएम के बेटे का नाम सामने आने के बाद  पुलिस ने चैतन्य बघेल से थाने में 4 घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ भी की थी। पुलिस ने बताया था कि, चैतन्य बघेल और उनकी बहन का मोबाइल  जांच के लिए जब्त किया गया  है। चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 20 सवाल पूछे थे। इनमें से कुछ के जवाब चैतन्य ने दिए और बाकी का जवाब देने से इनकार कर दिया था  .. , पूछताछ में पुलिस ने चैतन्य और प्रोफेसर मामले में उनके संबंध? क्या आरोपी आपके दोस्त हैं? उन्हें कैसे जानते हैं? आरोपियों से क्या बातचीत हुई है? जैसे सवाल पूछे थे ।

इस मामले में प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है । लेकिन मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा फरार था पुलिस ने प्रोबीर शर्मा को उसकी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उसे लेकर भिलाई आ रही है। वहीं इनामी शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार अब भी फरार चल रहे हैं।

आरोपी के भिलाई पहुंचने के बाद दुर्ग एसपी खुलासा करेंगे कि. प्रोफेसर पर हमला क्यों किया गया था. और किसने कराया था. यदि आरोपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे या अन्य किसी का नाम लिया तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments