Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या:दोनों के सिर पर धारदार...

रायगढ़ में घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या:दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार

रायगढ..छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घर में घुसकर वृद्ध भाई बहन की हत्या कर दी गई.. रायगढ़ के कोतवाली थाना से महज 2 सौ कदम दूरी पर स्थित घर में हुए डबल मर्डर के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है..

इस वारदात की जानकारी आज सुबह होने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची तो रक्त रंजित भाई बहन की लाश घर के अंदर पड़ी हुई मिली..l दोनों के शरीर पर चोट के निशान और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है शरीर पर चोट के कई निशान मिले है जैसे ही लोगों को इस मामले कि  जानकारी हुई तो वहां भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई..

पुलिस सीसीटीवी कैमरे खगाल रही है. हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन जिस बेरहमी के साथ दोनों की हत्या की गई है. इससे स्पष्ट होता है कि हत्यारा कोई नजदीकी है. या फिर उनसे इनकी पुरानी रंजिश रही होगी.
बताया जाता है 50 वर्षीय से सीताराम जायसवाल का स्टूडियो है वह अपनी बहन के साथ घर में रहता था..

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments