Homeछत्तीसगढ़तंत्र-मंत्र...तांत्रिक को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा::श्मशान में बकरे का गोश्त लेकर बैठे थे...

तंत्र-मंत्र…तांत्रिक को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा::श्मशान में बकरे का गोश्त लेकर बैठे थे तांत्रिक

टेकचंद कारणा तखतपुर

अंधविश्वास एक ऐसा विश्वास है, जिसका कोई उचित कारण नहीं होता है।जीवन में असफल रहे लोग अधिकतर अंधविश्वास में विश्वास रखने लगते हैं और  ऐसा मानते हैं कि इन अंधविश्वासों को मानने एवं इन पर चलने से ही शायद वह सफल हो जाएं।ऐसा ही एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है ..आपको बता दे तंत्र-मंत्र.से बीमार बेटी का इलाज कराने.किसी और ने नही बल्कि गाव के पूर्व उपसरपंच ने .तांत्रिक को बुलाया था ..मामला छत्तीसगढ़ के एक गाव का है ..

तखतपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर के पुरैना गांव में बीती आधी रात को जमकर बवाल हुआ. दरअसल, गांव के ही कुछ लोग तांत्रिक क्रिया के लिए श्मशान घाट में जमा हुए थे. मुर्दाघाट में जमा लोग अंधविश्वास के चक्कर में आकर पूजा पाठ कर रहे थे. गांव वालों को इस बात की भनक लग तो बड़ी संख्या में ग्रामीण  मौके पर पहुंचे और  अंधविश्वास फैलाने वालों की जमकर पीटाई कर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए लोग मरघट में अंडा, मछली और बकरे का गोश्त लेकर बैठे थे.

जानकारी के मुताबिक गाव के पूर्व सरपंच की एक बेटी है. बेटी के सिर में हमेशा तेज दर्द रहा करता है. अस्पताल में भी कई बार इलाज परिवार के लोगों ने कराया. काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने तांत्रिक से दिखाया. घटना वाले दिन पूर्व सरपंच और तांत्रिक दोनों मिलकर मरघट में पूजा के लिए जमा हुए थे.

पुलिस ने बताया कि तांत्रिक क्रिया के चलते जब गांव वाले श्मशान घाट पहुंचे तो एक शख्स मौके से भागने में कामयाब रहा. पकड़े गए आरोपियों में गांव का ही पूर्व सरपंच सतीश श्रीवास और एक ढोंगी बाबा शामिल है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से फरार हुए लोगों की भी तलाश की जा रही है.

मामले की शिकायत ग्रामीणों से मिली थी कि शमशान घाट में कुछ लोग तंत्र क्रिया कर रहे हैं. अंधविश्वास के चलते गांव के ही सतीश श्रीवास नाम के व्यक्ति और बिलासपुर अन्य जगह के तीन लोगों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. – देवेश राठौर, तखतपुर थाना प्रभारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments