आज 11 दिसम्बर का राशिफल
सिंह –आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपसे वापस ले सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
कन्या-आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कुछ पुराने गिले शिकवे को दूर करने की कोशिश करेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आप पीछे नहीं हटेंगे। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उसे पूरा होने में समस्या आएगी। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके खूब काम आएगी। आप नौकरी में बदलाव के बारे में यदि सोच रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में लोगों को आपसे काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु –आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ अजनबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। किसी की आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।
मकर –आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने साथ-साथ और बाकी के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको थकान आदि का अनुभव होगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी की बातों पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, उसे दोबारा ना दोहराएं। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी जो आपको खुशी देंगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि आपको बड़ी डील फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
मीन-आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जो नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई दूसरा मौका हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी भी काम में बहुत ही सोच समझकर हाथ डालें। आपको पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है।

