वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 23 अक्टूबर का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है, लेकिन आपको किसी काम को लेकर सोच-विचार करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उन्हे बाद में ही मिलेगा। आपकी परिवार के सदस्य से खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए लाभ भी योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी के साथ मेलजोल बहुत ही सोच समझकर बढ़ाना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो आप कहीं दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कमजोर है, उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, लेकिन आपके पिताजी उसे करने के लिए आपसे मना कर सकते हैं। आपको बड़ों की बात मानना बेहतर रहेगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कानूनी मामले में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी से धन उधार सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपनी माताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकती हैं। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *