Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार हिंसा...भूपेश बोले- आरोपियों पर बनाया जा रहा दबाव:कहा- पुलिस कह रही...

बलौदाबाजार हिंसा…भूपेश बोले- आरोपियों पर बनाया जा रहा दबाव:कहा- पुलिस कह रही कांग्रेस नेताओं का नाम लो, तुम्हें छोड़ देंगे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, आगजनी-तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को टॉर्चर किया जा रहा है। उसे खाना नहीं देते और गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। उससे कहा गया है कि, कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लो, तुम्हें छोड़ देंगे। ये बहुत गंभीर बात है।

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आरोपियों के रिश्तेदार भूपेश बघेल के पास पहुंच रहे हैं, उससे यह बात तो पुख्ता हो गई है कि घटनाक्रम की पूरी रिपोर्टिंग उन्हें भी हो रही थी।

बता दें कि भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि, इसकी जानकारी किशोर के परिजनों और समाज के लोगों ने एक आवेदन के जरिए दी है। सरकार इस मामले को दूसरे दिशा में ले जाना चाह रही है। यह निंदनीय है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस जिस प्रकार से स्टोरी बना रही है, वो ठीक नहीं है।आरोपी काे कलेक्ट्रेट ले जाकर हाथ में पत्थर देकर फेंकवाया जा रहा है। इसका वीडियो बनाया जा रहा है। ये सब ठीक नहीं है।

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार मामले में जांच के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। इस मामले की जांच के लिए विधायक दल की कमेटी बननी चाहिए। जो भी अपराधी है, वह पकड़े जाएं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मगर जिस प्रकार से षड्यंत्र हो रहा है निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका हम विरोध करते हैं।

भाजपा के लोग आयोजन से जुड़े थे

भूपेश बघेल का दावा है कि, बलौदाबाजार के आयोजन में भाजपा के लोग जुड़े थे। खाने-पीने का बंदोबस्त कराया गया है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि शासन-प्रशासन के मिलीभीगत के बिना इतनी बड़ी घटना हो ही नहीं सकती। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि, सतनाम भवन के गाड़ियों को पुलिस वाले खुद जलाएं हैं।

मुख्य अपराधकर्ता सनम जांगड़े हैं। बहुत से भाजपा के लोग आयोजन में थे। भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। भाजपा और RSS मिलकर षड्यंत्र करने का काम कर रहे हैं। रायपुर ग्रामीण के विधायक के भतीजे को रास्ते में रोककर पीटा गया। आयोजनकर्ता कौन थे, इतने पत्थर कलेक्ट्रेट में कहां से आए, यह बताना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments