Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़लाखों रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर ले भागे चोर..बाइक में 7...

लाखों रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर ले भागे चोर..बाइक में 7 लाख रुपयों से भरा बैग गायब.

तिल्दा नेवरा-तिल्दा शहर सहित आसपास के गांव में अपराधिक घटनाए लगातार बढ़ती ही जा रही है, अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े चोरी, लूटपाट,छनाई जैसी कई वारदातों  को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला तिल्दा  से लगे ग्राम सरोरा के मुख्य मार्ग पर बीती रात को चोरों ने लाखों रुपए से भरा एटीएम मशीन को उखाड़ कर वहां से फरार हो गए, लोगों को एटीएम चोरी होने की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई, और उसके बाद इसकी जानकारी तिल्दा नेवरा पुलिस को दी.. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है..
मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सरोरा मुख्य सड़क के किनारे इंडिया 1 की एटीएम एक दुकान में लगी हुई थी..2 दिन पहले रात को चोर एक गाड़ी से आए और एटीएम को उखाड़ कर उसी गाड़ी से लेकर फरार हो गए..ऐसे जब भी कोई चोरी या लुट जैसे बड़ी वारदात होती है, पुलिस जानकारी देने में हिचकिचाती है और इस चोरी के मामले में ही भी ऐसा ही हुआ.
छोटे-छोटे मामलों में अपराधियों को हथकड़ी लगाकर उनके साथ फोटो खिंचवाकर अखबार और पोर्टल चैनलों में खबर देने वाली तिल्दा पुलिस ने इस चोरी की खबर किसी भी समाचार पत्र वालों को नहीं दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और चोरों की तलाश शुरू कर दी है, एटीएम मशीन में कितने रुपए थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना के बाद गांव के लोग काफी दहशत में है. उनका कहना है कि उनकी दुकान भी सड़क के किनारे मुख्य मार्ग ऊपर संचालित है। जिस हौसले के साथ चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की घटना को अंजाम दिया है उसे कभी भी उनके दुकानों से भी चोरी हो सकती है.,

चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कंगाल रही पुलिस.
एटीएम मशीन को चोरी कर फरार हुए अपराधियों ने एक प्रकार से पुलिस को चैलेंज किया है कि चाहे कितने भी पेट्रोलिंग करने का दवा करें हम चाहेंगे तो चोरी कर आसानी से फरार हो जाएंगे. पुलिस ने भी चोरों के चैलेंज को स्वीकार है और पकड़ने के लिए चारों तरफ मुखबिर के साथ पुलिस को लगा दिया है साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है.. पुलिस को विश्वास है कि जल्द ही कर पकड़ लिए जाएंगे. हालांकि इसके पहले भी कई चोरियां हुई है और पुलिस के दावे इसी तरह किए जाते रहे हैं सीसीटीवी कैमरे में चोरों के देखने के बाद भी चोरों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस को सफलता मिलती है या नहीं,

लक झपकते बाइक से7 लाख रुपयों से  भारी बैग गायब.
चोरी के साथ एक और बहुत बड़ी घटना हुई है जिसमें एक सिविल ठेकेदार की बाइक से पलक झपकते 7 लाख रुपयों से भरा बैग गायब हो गया। पुलिस इस मामले में भी बदमाशों की तलाश कर रही है.ठेकेदार ने घटना की खुशी देर पहले बैंक से रुपए निकाले थे. शाम को उसे लेबर पेमेंट करनी थी लेकिन इसके पहले ही चोरों ने उन रुपए ऊपर हाथ फेर लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments