दिल दहला देने वाली घटना: सोए हुए शख्स को चूहों ने कुतर-कुतर कर मार डाला, मुंह-हाथ-आंख से बह रहा था खून

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read
गोपाल नशे का आदी था। रविवार रात करीब 10 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था। देर रात वह अपने जानकार राजेश उर्फ सोनू के साथ दुकान में सो गया। अगली सुबह यहीं से इसका शव मिला।
दिल्ली-दिल्ली के जैतपुर में सोमवार सुबह ट्रैफिक मार्शल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गोपाल गुप्ता (48) के रूप में हुई है। पुलिस को हाथ, होंठों के अलावा एक आंख पर चोट के निशान मिले हैं। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। शव के परीक्षण और जांच के बाद आशंका जताई गई कि गोपाल को सोते समय चूहों ने कुतर दिया है।
उसकी मौत इसी वजह से हुई या कुछ और कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त  ने बताया कि सुबह करीब 7.15 बजे सूचना मिली थी कि जैतपुर-मीठापुर चौक के पास पंक्चर की दुकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल भी मौके पर पहुंच गई।

बाद में मृतक की शिनाख्त जैतपुर एक्सटेंशन स्थित हरिनगर की गली नंबर-8 निवासी गोपाल गुप्ता के रूप में हुई। मूलरूप से बिहार निवासी गोपाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जैतपुर में रहता था। वह निजी सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। फिलहाल वह ट्रैफिक मार्शल के रूप में तैनात था।

गोपाल नशे का आदी था। रविवार रात करीब 10 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था। देर रात वह अपने जानकार राजेश उर्फ सोनू के साथ दुकान में सो गया। अगली सुबह यहीं से इसका शव मिला। पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही है। गोपाल के मुंह, हाथ और आंख से खून निकल रहा था।
इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस टीम ने अच्छे से पड़ताल की तो पता चला कि शरीर पर चूहों ने काटा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि नशे की हालत में गोपाल को चूहों के काटने का पता ही नहीं चला। चूहों ने उसे इस कदर काटा कि उसकी मौत हो गई। राजेश ने भी गोपाल के नशे में सोने की बात बताई है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *