Homeदेश विदेशलाल साड़ी में गहनों से सजी दुल्हन ने सड़क पर दौड़ाई Sports... देश विदेश लाल साड़ी में गहनों से सजी दुल्हन ने सड़क पर दौड़ाई Sports Bike, पलट-पलट कर देखने को मजबूर हुए लोग By वीसीएन टाइम्स February 15, 2024 0 2700 Share FacebookXPinterestWhatsApp वायरल हो रहे इस वीडियो में साड़ी पहनी एक बंगाली दूल्हन बन ठन कर बाइक पर सवार होकर फर्राटे मारती नजर आ रही है. Bride Ride Bike On Road In Saree: शादी का दिन लड़का हो या लड़की दोनों के लिए बेहद खास होता है. इस मौके को और भी ज्यादा स्पेशल और यादगार बनाने के लिए कपल कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता. कभी दूल्हे ‘राजा’ तो कभी दुल्हन शादी के दौरान ग्रैंड एंट्री लेते नजर आते हैं, तो कभी प्री वेडिंग शूट (Pre Wedding Photoshoot) इतना शानदार होता है कि, देखने वाले बस एक टक देखते ही रह जाते हैं, लेकिन कई बार दूल्हा-दूल्हन हिट होने और लाइमलाइट बटोरने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी खिल उठती है और हैरानी भी होती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें साड़ी पहनी एक बंगाली दूल्हन बन ठन कर बाइक पर सवार होकर फर्राटे मारती नजर आ रही है. शादी के दिन कोई भी दुल्हन अपने घर में रहती है, ताकि रीति रिवाजों को निभा सके, लेकिन अब जमाना बदल गया है. अब लोग अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, ताकि वो दिन जिंदगी भर याद रहे. इसके लिए कपल शादी वाले दिन तक शॉपिंग और स्पेशल तैयारियों में जुटा रहता है. हाल ही में इंटरनेट पर लाल साड़ी में गहनों से सजी-धजी दुल्हन (Bike Chalati Dulhan) सड़क पर बाइक दौड़ाती नजर आ रही है. यही वजह है कि, यह वीडियो इतना देखा और पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो _rider_girl_kajal_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 4 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में आंखों पर काला चश्मा (Kala Chashma) लगाए दुल्हन को बड़ी ही टशन में KTM (Bride drive KTM) बाइक चलाते को देखा जा रहा है. जहां-जहां से वो गुजर रही हैं, वहां लोग उन्हें बस एक टक देखते ही रह जा रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान कटने की बात कही है. Share FacebookXPinterestWhatsApp Previous articleIND vs ENG: राजकोट में फिर चला जडेजा का बल्ला, करियर का जड़ा चौथा शतक, कपिल देव और अश्विन के क्लब में शामिलNext article16 फरवरी का राशिफल: कर्क, सिंह और मीन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल वीसीएन टाइम्सhttps://vcntimes.com RELATED ARTICLES देश विदेश ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय October 17, 2026 देश विदेश खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 8 की मौत, मची चीख पुकार October 17, 2026 देश विदेश दंड भी धर्म है’… नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, महाभारत का जिक्र कर कोर्ट ने सुनाया फैसला.’ October 14, 2026 Leave a reply Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name:* Please enter your name here Email:* You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Most Popular सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे October 28, 2026 मेष,मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, October 28, 2026 तिल्दा में ‘द मोबाइल स्टोर’ का भव्य शुभारंभ, ₹10 हजार से ₹2 लाख तक के मोबाइल उपलब्ध October 28, 2026 छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं October 28, 2026 Load more Recent Comments