सिर्फ 1 से 2 प्रतिशत मुनाफे पर मोबाइल बेचने का दावा, ग्राहकों को मिलेगी किफायती कीमत पर खरीदारी की सुविधा
तिल्दा-नेवरा। शहर में मोबाइल खरीदने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है। बुधवार को जनपद परिसर के सामने ‘द मोबाइल स्टोर’ का एक और नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। यहां एक ही छत के नीचे विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध होंगे। शोरूम खुलने से अब ग्राहकों को अपनी पसंद के मोबाइल खरीदने के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत कम होगी।
शोरूम के संचालक आयुष कोटवानी ने बताया कि आजकल बाजार में मोबाइल के साथ आकर्षक उपहार देने की योजनाएं चलाई जाती हैं। उनका कहना है कि इन उपहारों की लागत भी मोबाइल की कीमत में शामिल हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘द मोबाइल स्टोर’ में बेहद कम मुनाफे पर मोबाइल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोरूम में मात्र 1 से 2 प्रतिशत मुनाफे पर मोबाइल बेचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ग्राहकों को किफायती दरों पर मोबाइल मिल सकें।
आयुष कोटवानी के अनुसार, शोरूम में लगभग 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की कीमत वाले मोबाइल सेट उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मोबाइल चुनने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही एक्सेसरीज और मोबाइल से संबंधित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
रिबन काटकर किया शुभारंभ
बुधवार को पीहू कोटवानी ने रिबन काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पहले शोरूम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर राजेश कोटवानी, मुकेश कोटवानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

