Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा में कार की टक्कर से युवक की मौत,बाइक से बहन के...

जांजगीर-चांपा में कार की टक्कर से युवक की मौत,बाइक से बहन के घर जा रहा था भाई

जांजगीर चांपा जिले तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखा है।अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,बाबूदास कोरबा से अपने दीदी के घर सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पचोरी जा रहा था।इसी दौरान  घटोली चौक के पास दूसरे ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाबूदास मोटर साइकिल से छिटक कर दूर जा गिरा।युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।युवक बाबूदास महंत ने मोटर साइकिल में अपने पास एक टांगिया और सील लोढ़हा रखा हुआ था।

थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि युवक की पहचान बाबूदास महंत निवासी केरा कछार के रूप में की गई है। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दी जाएगी।अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।चांपा थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments