Wednesday, February 25, 2026
Homeशिक्षाकर्क, सिंह और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़ें...

कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 28 जनवरी का राशिफल
मेष –को किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारीयों में जमकर मेहनत करनी होगी, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या होगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति करने पर पूरा ध्यान देंगे। निजी विषय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप अपने करीबियों के बातों को ध्यान से सुने, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर आप कोई बहस ना करें। पारिवारिक रिश्तों में ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपके बॉस भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
मिथुन-आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सहकारिता पर पूरा जोर देंगे और आप अपनी समस्याओं पर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी पूरे रुचि दिखाएंगे। आप किसी काम को समय से पूरा करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में वृद्धि होगी। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।
कर्कआज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके घर में सुख शांति रहने से आप प्रसन्न रहेंगे। -आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी भव्य आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके घर आज परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने का मौका मिले, तो उसमें आप पार्टनर की साथ लिखा पढ़ी करके ही काम करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह-आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे और आपकी संबंधों में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा था, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
कन्याआज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। निवेश संबंधी मामलों में आप पूरा ध्यान दें। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में कलह रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने करीबियों का भरोसा जीतने को मिलेगा और आप अपने काम को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी,  जिससे आप अपने बढ़ते खर्चों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको अपने कामों की तैयारी करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
वृश्चि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। शासन और सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में गति आएगी। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर पिताजी से कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके बास आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments