तिल्दा नेवरा, शनिवार को सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रजिया गांव के रहने वाले राजेन्द्र वर्मा 64 साल सुबह घर से टहलने निकले थे।इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. उधर हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीएचई विभाग से सेवानिवृत हुए राजेंद्र वर्मा रोज की तरह सुबह अपने गांव से वॉक करने निकला था. सड़क किनारे चल रहा राजेंद्र जब वह ग्राम कोहका के वृंदावन कॉलोनी के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार आई कार ने उसे टक्कर मार दी,हादसे के बाद चालक बिना रुके आगे निकल गया ..लोगों ने देखा तो तत्काल 108 को सुचना दी उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया..

