Homeछत्तीसगढ़50 में मिलेगी 30 वाली स्किन, चावल के मांड में मिलाकर लगाएं...

50 में मिलेगी 30 वाली स्किन, चावल के मांड में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

अगर आपकी स्किन भी वक्त से पहले ढीली और डल हो गई है तो यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल आपके चेहरे को कांच की तरह चमका सकते है .बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का कोलेजन कम होने लगता है जिससे त्वचा में ढीलापन, झुर्रियां और झाइयां नजर आने लगती हैं. 40 और 50 की उम्र पार करते ही महिलाएं अक्सर त्वचा की कसावट बनाए रखने के लिए महंगे एंटी-एजिंग फेशियल, बोटॉक्स या केमिकल वाले सीरम का सहारा लेती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिसे आप बेकार समझकर सिंक में बहा देती हैं, वही पके हुए चावल का मांड (राइस वॉटर) आपकी त्वचा को शीशे की तरह चमका सकता है.

जी हां, कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में शामिल चावल के मांड में अगर आप यह एक खास चीज यानी एलोवेरा जेल या शहद मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं तो यह ढीली स्किन को

टाइट करने और झुर्रियों की छुट्टी करने का रामबाण इलाज साबित होता है. आइए जानते हैं इसे तैयार करने और लगाने का सही तरीका.

सामग्री:
पके हुए चावल का गाढ़.मांड (राइस स्टार्च) – 2 बड़े चम्मच

वह एक खास चीज (एलोवेरा जेल या शहद): फ्रेश एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच (स्किन टाइटनिंग के लिए) या शुद्ध शहद (ड्राय स्किन के लिए)

विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल – 1 (वैकल्पिक, एक्स्ट्रा ग्लो के लिए)

बनाने और लगाने की विधि:
जब घर में चावल पक रहे हों तो उसका एक्स्ट्रा पानी (मांड) एक कटोरी में अलग निकाल लें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. ध्यान रहे मांड गाढ़ा होना चाहिए.

अब इस 2 चम्मच ठंडे मांड में 1 बड़ा चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल डालें. एलोवेरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो चावल के मांड के साथ मिलकर त्वचा के ढीलेपन को दूर करते हैं.

इसमें थोड़ा सा शुद्ध बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं और चम्मच की मदद से तब तक फेंटें जब तक कि यह एक क्रीमी सीरम या पैक की तरह न दिखने लगे.

क्रीम लगाने से पहले चेहरे को साबुन या बेसन से धोकर अच्छी तरह सुखा लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.

अब इस क्रीम को अपने चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की दिशा में मसाज करते हुए लगाएं.

इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. जैसे-जैसे यह सूखेगा, आपको अपनी त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगेगा. क्रीम पूरी तरह सूखने के बाद चेहरे पर हल्का पानी छिड़कें और सर्कुलर मोशन में 1 मिनट मसाज करके ठंडे पानी से धो लें.

बेहतर परिणामों के लिए इस एंटी-एजिंग. क्रीम को हफ्ते में तीन बार रात को सोने से पहले जरूर इस्तेमाल करें. आप चाहें तो इस क्रीम को रात में लगाकर सुबह के लिए छोड़ भी सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments