भिलाई के आत्मानंद स्कूल में सोमवार को 2 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा अजीब हरकतें करने लगी और चीखने-चिल्लाने लगी। उसके हाथ-पैर अकड़ने लगे। आंख से आंसू निकलने लगे। इसके बाद दोनों छात्राएं बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक छात्रा को सिकलिन की समस्या निकली, वहीं दूसरी की पूरी रिपोर्ट नॉर्मल आई।बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में 8 केस सामने आए हैं। मामला खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) का है। कक्षा 9वीं-ए में 3 दिन पहले 5 छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगी थी। अस्पताल ले जाते ही नॉर्मल हो गई।छात्राओं की काउंसलिंग कराने के लिए साइकोलॉजिकल टीम भी बुलाई गई है।
आत्मानंद स्कूल में चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, हाथ-पैर अकड़े,
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला भोजपुर इलाके में काम करने जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत,
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी को जंगल में रोककर उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।पीड़ित किसी तरह करीब एक घंटे बाद खुद को बंधन से मुक्त कर जंगल से बाहर निकला। इसी दौरान पुटु (जंगली मशरूम) बीनने गए ग्रामीणों की नजर घायल कर्मचारी पर पड़ी। ग्रामीण उसे उसके घर तक लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्लेसमेंट कर्मचारी से 3 नकाबपोशों ने की लूट
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मानसून सत्र सभी की दृष्टि से बेहद जरूरी है, लेकिन सरकार महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में खाद, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से किसान और आम जनता परेशान हैं। इन गंभीर मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकार इससे बचने का प्रयास कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने जैसे विषयों पर तो चर्चा करती है, लेकिन किसानों की समस्याओं, आम जनता की परेशानियों, कानून-व्यवस्था और विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं कराना चाहती।
मानसून सत्र सभी की दृष्टि से बेहद जरूरी है:श्रीवास्तव
अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तिल्दा-नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न तख्तियां थीं, जिन पर “राम मंदिर के चंदा चोरों को सजा दो”, “आस्था से खिलवाड़ बंद करो”, “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लिखे हुए थे।कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन चौक पर एकत्रित हुए, जहां से विरोध रैली प्रारंभ हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दीनदयाल चौक पहुंची, जहां सभा आयोजित कर केंद्र और भाजपा पर तीखे आरोप लगाए गए।
चंदा चोरों को सजा दो” के नारों से गूंजा तिल्दा शहर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन में अपनी मां के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगापारा स्थित महिला थाना के पास जिला कांग्रेस कमेटी का निर्माणाधीन कार्यालय लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यहां कचरा बीनने और भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अपनी मां के साथ रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रायगढ़ में भीख मांगने वाली नाबालिग से तीन बार दुष्कर्म

