संजना आयुष हॉस्पिटल, नेवरा में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा
तिल्दा-नेवरा। आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से 20 जुलाई से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर की शुरुआत की जा रही है। यह शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रसेन चौक स्थित संजना आयुष हॉस्पिटल, नेवरा में आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता कमल महान ने बताया कि यह अभियान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के “सबको अच्छी शिक्षा और सबको अच्छा स्वास्थ्य” के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में शुरू किया जा रहा है। शिविर में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
कमल महान ने नागरिकों और दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके पास सीलबंद एवं स्पष्ट एक्सपायरी डेट वाली उपयोग योग्य बची हुई दवाइयां हैं, तो वे उन्हें जरूरतमंद मरीजों के लिए दान कर सकते हैं। इच्छुक लोग नई दवाइयां खरीदकर भी इस जनसेवा अभियान में सहयोग कर सकते हैं। अभियान से जुड़ने या सहयोग के लिए 9165455788 पर संपर्क किया जा सकता है।

