छत्तीसगढ़ के जशपुर में नेशनल हाईवे-43 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 3 नाबालिगों की जान चली गई, जबकि चौथा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, कुलड़ा गांव के पास बाइक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना लोदाम थाना क्षेत्र की है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल चौथे किशोर को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जशपुर से रांची की ओर जा रही थी। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार चारों किशोर लोदाम की ओर से जशपुर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुलड़ा के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत:जशपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा
परिसीमन के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम अरुण साव आमने-सामने आ गए हैं। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़ाकर 800 करने से आम जनता को क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे न महंगाई कम होगी और न बेरोजगारी दूर होगी। इसका फायदा केवल भाजपा को मिलेगा।वहीं, अरुण साव ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बन चुका है। इसे 2029 के चुनाव से लागू करने के लिए संविधान संशोधन और परिसीमन जरूरी है।दोनों नेताओं ने भिलाई में छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बातचीत में अपनी-अपनी बात रखी।
भूपेश बोले- 800 सांसदों से महंगाई-बेरोजगारी नहीं घटेगी
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में खबरों के नाम पर ब्लैकमेलिंग और कथित वसूली करने वाले सिंडिकेट के मामले में पुलिस ने कमल प्रसाद चौबे को गिरफ्तार किया है। वह दीपक टंडन का साला है।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सिंडिकेट के कथित बॉस के रूप में एक सीनियर IPS अफसर का नाम सामने आया है। आरोप है कि इस अफसर के माध्यम से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी अफसर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।रायपुर में ‘द हनी बैजर न्यूज’ पोर्टल की आड़ में चल रहे इस कथित सिंडिकेट की जांच में अब पुलिस विभाग से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों के संपर्कों, आर्थिक लेनदेन और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

