Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

भिलाई। कुरूद भिलाई बस्ती में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग ने अपने दोस्त पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने अपने दोस्त पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

भिलाई के कुरूद बस्ती में वारदात, हमले में युवक की मौके पर मौत

तलाक के एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति की तलाक की मांग खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को ‘मोटा’ और ‘सांवला’ कहना अपने आप में क्रूरता या परित्याग साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय, जांजगीर-चांपा के फैसले को बरकरार रखते हुए पति की अपील खारिज कर दी।डिवीजन बेंच ने 18 सितंबर को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। आकाश और पूजा की शादी 7 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति के अनुसार, पत्नी शादी के बाद करीब तीन महीने तक उसके साथ रही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी उसके साथ गलत व्यवहार करती थी और आए दिन उसे छोड़ने की धमकी देती थी। पति ने इन्हीं आधारों पर तलाक की मांग की थी।

पत्नी ने पति को कहा मोटा-सांवला, तलाक मांगने पति पहुंचा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाले गए 20 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। शनिवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में 36 निष्कासित नेताओं की घर वापसी पर विचार हुआ। जिनका निष्कासन रद्द किया गया है, उनमें कुकरेजा-डोंगरे समेत कई नेता शामिल हैं।बाकी बचे 16 नेताओं के निष्कासन पर मंथन अभी जारी है। इनमें अमित जोगी, रेणु जेगी और बृहस्पति सिंह शामिल हैं। आदेश के बाद सभी संबंधित नेताओं के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता खुल गया है।पहली सूची में रायपुर, राजनांदगांव और मुंगेली के नेता शामिल हैं। रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी का निष्कासन रद्द किया गया है। वहीं, मुंगेली से पार्षद विनय चोपड़ा को भी राहत दी गई है।रायपुर उत्तर विधानसभा से 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 20 बागी नेताओं का निष्कासन रद्द

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’ निकाली गई। अंबेडकर चौक से शुरू हुई रैली में SC, ST और OBC वर्ग के लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवा और Gen-Z भी शामिल हुए।रैली के दौरान प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने राजभवन से पहले बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे । रैली में पदोन्नति में आरक्षण की बहाली, बैकलॉग के पदों पर विशेष भर्ती तथा फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।आयोजकों की ओर से पहले जारी जानकारी के अनुसार रैली अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकाली जानी थी।

आरक्षण बचाओ रैली में उमड़ा युवा जोश, राजभवन से पहले पुलिस ने रोका;

दुर्ग जिले के कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 40 वर्षीय पुरण भारती की हत्या कर दी गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पुरण के सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ कई बार हमला किया। गंभीर चोट लगने से पुरण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद मामा और भांजे दोनों को हिरासत में लिया है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 का है।पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मामा मनीष बघेल और भांजा राज जोशी कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनीष बघेल का दोस्त पुरण भारती वहां पहुंचा। शराब पीने के दौरान पुरण और राज जोशी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी।इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि राज जोशी ने पुरण भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद हत्या:मामा-भांजा पी रहे थे शराब
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments