छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी पहचान मजबूत की है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटी IATO) Annual Convention में प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं और विकास की दिशा को देशभर से पहुंचे पर्यटन प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ को ‘Best Emerging Tourist Destination’ के सम्मान से भी नवाजा गया।विशाखापट्टनम के नोवोटेल वरुण बीच में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘भारत—विश्व के पर्यटन अवसरों का अगला बड़ा केंद्र’ रही।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज
कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। पनगांव में शनिवार की देर रात पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार फरसी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात गुलाब सिंह का अपनी मां से किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। दादी और चाचा के बीच बहस होते देख भतीजा दुर्गेश कुमार अचानक आगबबूला हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गेश ने घर में रखी धारदार फरसी उठा ली और चाचा गुलाब सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने फरसी से चाचा के गले पर वार किया, जिससे गला कट गया और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोरबा में पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता
राजधानी रायपुर के सदर बाजार में जर्जर और खतरनाक हो चुकी बिल्डिंग को तोड़ने नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।दरअसल, शुक्रवार देर रात सदर बाजार स्थित इस जर्जर बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।इसके बाद नगर निगम ने जर्जर इमारत को खतरनाक मानते हुए इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। बिल्डिंग तोड़ने के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की आवाजाही को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सदर बाजार की जर्जर इमारत पर चला निगम का बुलडोजर,
राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पॉम रेसीडेंसी के पास ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष दूबे, अदनान खान और अब्दुल रेहान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक ड्रग्स कहां से पहुंची और इसके पीछे सप्लाई का पूरा नेटवर्क कौन चला रहा है।
नशे के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट का बड़ा एक्शन,
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में हुई ताजा हिंसा में एक कपल समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हिंसा में एक छह साल का मासूम भी घायल हो गया है. अधिकारियों की ओर से पुष्टि की गई है कि मणिपुर के तामेंगलोंग में हथियारबंद बदमाशों द्वारा दो अलग-अलग हमलों में एक जोड़े समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक छह साल के नाबालिग को भी गोली लगी. दोनों ही घटनाएं रविवार को तामेंगलोंग ज़िले में हुईं. पुलिस ने बताया कि पहली घटना सुबह करीब 5:30 बजे मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले के कैमाई थाना क्षेत्र के टोलन गांव में हुई. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 46 वर्षीय लिंगज़ंगाई सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई,
मणिपुर में फिर हिंसा, चार लोगों की मौत
टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन कर फैन्स का ध्यान खींच लिया है. रविवार को खेले गए मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से पटखनी देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और मुकाबले को एकतरफा बना दिया. भारत की शुरुआत थोड़ी धीमी रही जब संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अफगानी गेंदबाजों की जमकर धागे खोले. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक दी. दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका और भारत ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.
अभिषेक का तूफान…ईशान का गदर, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक सरकारी आवासीय एकलव्य स्कूल में कंप्यूटर टीचर देवेंद्र दय्या पर 7 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक 2 साल से कंप्यूटर प्रैक्टिकल के बहाने उनसे अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने और बदनाम करने की धमकी देता था।छात्राओं ने प्रिंसिपल से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्राओं को चुप रहने और किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। आखिरकार एक छात्रा ने परिजन को आपबीती सुनाई।शनिवार को परिजन छात्रा को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई ह

