छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुटकू के स्टेशनपारा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल की तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। यहां स्कूल भवन नहीं होने के कारण नन्हे बच्चे पिछले कई दिनों से पीपल के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे चल रही कक्षाएं बच्चों की सुरक्षा और भविष्य दोनों पर चिंता बढ़ा रही हैं। स्कूल का पुराना भवन जर्जर होने के बाद पिछले करीब पांच वर्षों से कक्षाएं एक निजी मकान में संचालित की जा रही थीं। लेकिन मकान मालिक ने निजी आवश्यकता बताकर मकान खाली करा दिया, जिसके बाद स्कूल की कक्षाएं पेड़ के नीचे लगाई जा रही हैं।हैरानी की बात यह है कि स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए 11 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
बिलासपुर में पेड़ के नीचे लग रहा सरकारी स्कूल,
पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली है। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की शनिवार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी।मोदी 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होना है। मोदी को इसमें शामिल होना है।
दावा- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी
छत्तीसगढ़ में करंट लगने के दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान गई है। पहली घटना बिलासपुर के ग्राम भाड़म निवासी पूर्व सरपंच दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों को घुसने से रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन की रस्सी से घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी गया था।हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटे खेत में काम कर रहे थे।जबकि रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को मकान की छत पर सोलर पैनल लगाते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतकों के नाम प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) है।
छत्तीसगढ़- करंट लगने से 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने पहले कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय दंपती के दो मासूम बच्चे घर के एक कमरे में बंद मिले। पुलिस को किराए के मकान से पति-पत्नी की लाश बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का माना जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक देवांगन (52) और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन (49) के रूप में हुई है।सुबह घर के अंदर कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।सूचना मिलने पर पुलिस और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। एक कमरे में अशोक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि धनेश्वरी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा।इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत ले गए, जहां पति के सामने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। जहां दोनों ने सामान की खरीदारी की। लौटते समय पति ने कोसना (चावल की शराब) पी ली।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।
सूरजपुर में नशें डी पति के सामने पत्नी से गैंगरेप:
छत्तीसगढ़ की सरकार राज्य के भीतर निकाह की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नई प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अब केवल वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड मौलाना ही निकाह करा सकेंगे। निकाह का सर्टिफिकेट भी केवल वक्फ बोर्ड के माध्यम से जारी किया जाएगा और प्रत्येक निकाह का रिकॉर्ड बोर्ड के पास सुरक्षित रखा जाएगा।सरकार के मुताबिक़ इस व्यवस्था का मकसद निकाह की प्रक्रिया को पारदर्शिता करना फर्जी निकाह के मामलों पर रोक लगाना है। इसके साथ ही इंटर-रिलिजन शादियों के मामलों में भी कई चरण की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यदि निकाह दूसरे धर्म की लड़की से किया जाना है, तो उसके परिजनों की सहमति जरूरी होगी।
छत्तीसगढ़ में ‘लव जिहाद’ पर बड़ा प्रहार!.मौलानाओं पर सख्ती,
कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली ने एक बार फिर कहर बरपाया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने की घटनाओं में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मानसून के दौरान छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली से होने वाले हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिनों भी सरगुजा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और खेतों से दूर रहने की अपील की थी।
*
छकबीरधाम में आकाशीय बिजली ने दो गांवों में मचाई तबाही
पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती’ ये लाइन तो आपने सुनी होगी, लेकिनआज के समय कलियुग बेटों की असली तस्वीरें देखने को मिल रही है।कलयुग बेटे-बहू की शर्मनाक हरकत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बेटे-बहू को घर से बेदखल करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने कहा कि यदि बच्चे अपने बुजुर्ग मातापिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, तो उसे घर से बेदखल किया जा सकता है। दरअसल बिलासपुर मिनोचा कालोनी निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष खन्ना ने मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में एक आवेदन पेश किया था। बुजुर्ग महिला का आरोप था कि उसके मकान के पहले मंज़िल पर रहने वाले बड़े बेटे देवेन्द्र खन्ना और बहु नीरजा खन्ना उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
‘बेटा-बहू को घर से भगा सकते हैं माता-पिता’ बुजुर्ग
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आरक्षक ने युवती से पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने खुद को पहले से शादीशुदा बताया और उसे धमकाने लगा।युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 2023 में 22 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए तखतपुर में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।आरोप है कि आरक्षक ने शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया और करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा।

