Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी कृतिका टेकामने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होनहार छात्रा कृतिका ने संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्शआवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृतिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर की होनहार छात्रा कृतिका टेकाम को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर के एकलव्य विद्यालयों मेंप्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल कृतिका के परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीणविकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सफलता का भी प्रमाण है।

:CG की छात्रा कृतिका टेकाम ने रचा इतिहास,
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है .जहां जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली…बताया जा रहा है कि महिला पिछलेजहां 22 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थीलेकिन  शुक्रवार की देर शाम  अचानक उसने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी…जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई…मामला बलरामपुर जिला अस्पताल का है… बताया जा रहा है कि महिला बीएड से उठकर अस्पताल की छत पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी ,घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया…आनन-फानन में अस्पताल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची…लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी फिलहाल इस पूरे मामले में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है…पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…
 महिला ने जिला अस्पताल के छत से कूदकर की आत्महत्या

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित नाकामियों और आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह करने की कोशिशों को बेनकाब करने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाएगी।कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पार्टी विधायकों और नवनियुक्त जिला व ब्लॉक इकाई अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के छत्तीसगढ़ प्रभारी पायलट ने आरोप लगाया कि ‘पाखंड और झूठ को बढ़ावा देने’ के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया था।

भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह किया: पायलट

मध्य प्रदेश के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई जब एक मां और उसके छोटे बच्चे का शव एक-दूसरे से चिपका हुआ पानी से बाहर निकाला गया. यह दृश्य इतना मार्मिक था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. गुरुवार की शाम आम दिनोंकी तरह ही थी. लेकिन रात होते-होते यह खबर आई कि बरगी डैम में एक क्रूज पलट गया है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि यह हादसा तेज हवाओं और उग्र लहरों के चलते हुआ. कुछ ही मिनटों में पूरा क्रूज पलट गया और उसमें सवार लोग पानी में डूब गए.

मां की आखिरी गोद, नर्मदा समा गई जिंदगी…….[इसाआका वीडयो आज तक में हा ]

अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन वस्तुएं लौटाई है। खास और बड़ी बात ये है कि इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चुराई गई 20 लाख डॉलर की ‘अवलोकितेश्वर’की कांस्य प्रतिमा भी शामिल हैं। शिलालेख में कारीगर का नाम द्रोणादित्य अंकित है, जो छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के श्रीपुर (वर्तमान में सिरपुर) के निवासी थे। यह प्रतिमा वर्ष 1939 में लक्ष्मण मंदिर के पास मिली कांस्य प्रतिमाओं के एक बड़े भंडार का हिस्सा थी। साल 1952 तक रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के संग्रह में शामिल हो गई थी। इसे महासमुंद जिले के लक्ष्मण मंदिर के पास से खोजा गया था। बता दें कि महासमुंद जिला भी रायपुर का ही हिस्सा था, जो बाद में रायपुर से पृथक होकर अलग जिला बना।

अमेरिका ने लौटाई रायपुर से चुराई गई ‘अवलोकितेश्वर’ की प्रतिमा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग में बकी गई  कार्रवाई में । बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर मारी गई रेड में 17 किलो सोना बरामद हुआ है। इसके साथ ही सोना, हीरों का हार और भारी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। हालांकि ईडी ने अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। इसमें टीम ने करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज खंगाले।ईडी ने अग्रवाल के मैग्नेटो मॉल स्थित निवास पहुंची अधिकारियों ने घर के सभी एंट्री गेट को सील कर दिया और सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल का मध्य नगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।

बिलासपुर;17 किलो सोना, हीरों का हार और कैश जब्त

बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। वहीं, 2 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से टाटानगर, इतवारी, बालाघाट के अलावा रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।रेलवे ने बताया कि, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मेंटनेंस का काम किया जाना है। इस काम के चलते गोंदिया के प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से 10 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

3 से 22 मई तक बिलासपुर-जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए।दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया।दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 40 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। राहुल के ओपनिंग पार्टनर पाथुम निसांका ने 33 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्के के सहारे 62 रन बनाए।

दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती
राजधानी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों समेत एक ज्वेलर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए ACP आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने बताया कि दोनों शातिर चोर नागपुर से बाइक के जरिये रायपुर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।पुलिस के मुताबिक शातिर चोर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा, दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुछताछ में बताया है कि चोरी की वारदात को बडे ही शातिराना अंदाज में अंजाम देते थे, आरोपी दुर्गेश रायपुर में रहकर सूने मकानों को रैकी कर टारगेट करता था और एक-दो दिन बाद अपने साथी वीरेन्द्र को नागपुर से चोरी के औजार लेकर बुलाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, नागपुर से आकरकरते थे चोरी

 भिलाई में एक दिन तीन आत्महत्या के मामले सामने आए है. डीएसपी के बेटे समेत तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अलग-अलग जगहों पर तीन आत्महत्या के मामलों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.पहला मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां डीएसपी संतोष झारिया के 20 वर्षीय बेटे आयुष झारिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आयुष रुंगटा कॉलेज का छात्र था और घटना के समय घर में अकेला था. पिता जब ड्यूटी से लौटे तो बेटा फंदे पर लटका मिला. वहीं दूसरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास का है, जहां 28 वर्षीय दीपक निर्मलकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तीसरे मामले की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें दुर्ग जिले में ही एक और व्यक्ति ने आत्महत्या की है

दुर्ग भिलाई में DSP के बेटे समेत 3 ने दी जान
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments