Homeछत्तीसगढ़“ब्रह्माकुमारीज समर कैम्प का शुभारंभ,पहले ही दिन बच्चों को मिला आत्म-परिचय का...

“ब्रह्माकुमारीज समर कैम्प का शुभारंभ,पहले ही दिन बच्चों को मिला आत्म-परिचय का पाठ”

“समर कैम्प में बच्चों ने की खुद की पहचान—‘हम कौन हैं’ का मिला जवाब”

तिल्दा नेवरा -तिल्दा शहर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क समर कैम्प का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में तिल्दा स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमा पैकरा उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जेबी स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीकांत अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बीके प्रियंका दीदी ने कैम्प की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें बच्चों के लिए रोचक गतिविधियाँ, मनोरंजक खेल, मोटिवेशनल सत्र और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके।

मुख्य अतिथि डॉ. उमा पैकरा ने बच्चों को परीक्षा में सफलता और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कैम्प बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष गुण होता है, जिसे पहचान कर विकसित करना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि श्रीकांत अग्रवाल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बचपन सीखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बाहरी खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी।

कैम्प के दौरान बीके प्रियंका बहन ने ‘स्व-उन्नति प्रोग्रेस चार्ट’ के बारे में जानकारी दी, जिसके माध्यम से बच्चे अपनी दिनचर्या का मूल्यांकन करेंगे। पहले दिन का मुख्य सत्र “बीकम द एजेंट ऑफ चेंज” रहा, जिसमें बच्चों को आत्मा और शरीर के संबंध को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। साथ ही मन, बुद्धि और संस्कार को आत्मा के कार्य के प्रमुख आधार बताया गया।

कार्यक्रम में वार्म-अप एक्सरसाइज के तहत डॉ. सोनी द्वारा बच्चों को हल्के-फुल्के व्यायाम भी कराए गए। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही। यह समर कैम्प बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments