Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

लरामपुर जिले के रामानुजगंज में गुरुवार सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह परिवार बारात से लौट रहा था। इसी दौरान इनकी एसयूवी कार पलट गई। हादसे में अन्य 4 घायल हैं, जिन्हें रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी टायर फटने की वजह से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्राम बरवाही के मोहम्मद आसीन के बेटे तौहीद रजा की शादी जरही थाना डंडई झारखंड में 11 मार्च को हुई थी। इसी शादी से 6 रिश्तेदार घर लौट रहे थे। रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर टकिया मोड़ के पास कार पलट गई। ग्राम आनंदपुर के खुर्शीद और हसबुल्ला अकबर की इस हादसे में जान चली गई। ग्राम बरवाही के नकीब अंसारी, आनंदपुर के बिलाल अंसारी, कुदुस व अन्य जख्मी हो गए।

बारात से लौट रही कार टायर फटने से पलटी

राजधानी रायपुर में 19 साल की युवती की लाश बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध हालत में फांसी के फंद पर लटकते मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्ताल भेजा।मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर का है। मृतका की पहचान कविता दास के रूप में हुई है। रविवार की देर रात कविता अपने कथित प्रेमी महफूज खान के घर पर मौजूद थी।वहीं, युवती के परिजनों का आरोपी है कि महफूज खान कविता पर शादी का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। उन्होंने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। इधर पुलिस ने इस सुसाइड बताया है।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लड़के घरवालों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो युवती फंदे से लटकी हुई नजर आई।

बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध हालत में मिली गर्लफ्रेंड की लाश
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में आरा पहाड़ियों में निजी विमान क्रैश की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद प्रशासन का बयान सामने आया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक विमान दुर्घटना का कोई मलबा, डेब्री या सबूत नहीं मिला है।कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मीडिया से सूचना मिलते ही वे, पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नारायणपुर के आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। लेकिन, उन्हें विमान दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी सुराग न छूटे। वन विभाग की टीम पहाड़ और घने जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है। इसके बावजूद, किसी विमान दुर्घटना का कोई अन्य प्रमाण मिला है।
छत्तीसगढ़ में एयर क्राफ्ट  क्रैश की खबर निकली झूठी

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पारित नहीं होने के विरोध में बीजेपी की ओर से शहर-शहर प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी रायपुर में इसे लेकर भाजपा ने रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। सीएम साय ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित कराने में विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक निंदा प्रस्ताव पारित करेगा। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सत्र इसी महीने की 29 तारीख से पहले बुलाई जाएगी। यह विशेष सत्र एक दिवसीय होगा।रैली के दौरान सीएम साय ने कहा कि मोदी जी लगातार महिलाओं के हित में निर्णय लिए है। कांग्रेस और विपक्ष ने विधेयक को पास होने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में हमारी माता बहनें आक्रोशित हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यात्रा इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं के प्रति अपनी सोच स्पष्ट कर दी है। इस कानून के जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की पहल की गई थी।
रायपुर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन,

राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी।यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है।आग लगते ही पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। घटना सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे की है। सोमवार शाम 5 बजे से नाबालिग दोस्तों को ढूंढने के लिए SDRF और होमगार्ड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे,इसी दौरान करीब 50 फीट गहरी खदान में दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके  रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग किशोर का शव निकाल लिया।। पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया।डूबने वाले किशारों की पहचान अनस (16 वर्ष), पिता हामिद, निवासी अशोकनगर, और शुभम (17 वर्ष), पिता किरण जाटव, निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। शुभम का शव रात तक निकाला जा सका।

उज्जैन में खदान में नहाने गए दो दोस्त डूबे

मुंबई इंडियंस ने IPL सीजन में लगातार 4 मैच हारने के बाद जीत हासिल कर ली है। टीम ने सोमवार को गुजरात टाइटंस पर 99 रन की जीत दर्ज की।अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।पहले बैटिंग कर रही मुंबई ने पावरप्ले में 48 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर क्विंटन डी कॉक 13, डेब्यू मैच खेल रहे दानिश मालेवर 2 और नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हुए।नंबर-5 पर उतरे तिलक वर्मा ने 45 बॉल पर 101 रन बनाकर मुंबई को 199 रन तक पहुंचाया। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। GT से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।

IPL में लगातार 4 मैच हारने के बाद जीती मुंबई

छतीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां लंबे समय से सक्रिय नक्सली दासरू शोरी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि दासरू शोरी पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह नक्सल संगठन की कंपनी नंबर 5 में सक्रिय सदस्य था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, दासरू शोरी ने AK-47 राइफल के साथ आमाबेड़ा थाने में सरेंडर किया। कांकेर के एसपी ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग और कांकेर लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था।इस इलाके में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया गया है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी और सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन के चलते कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments