यह सनसनी नहीं, समाज के लिए एक सवाल है… आखिर कौन है यह महिला?”
इंदर कोटवानी –
तिल्दा नेवरा- रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक बेहद संवेदनशील और दुखद दृश्य देखने को मिला। करीब 30 वर्षीय एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर भटकती हुई ग्राम सड्डू पहुंच गई। गांव के कुछ घरों में घुसकर उसने खाना खाया और बर्तन फेंक दिए।
महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने तमाशा नहीं बनाया, बल्कि इंसानियत दिखाते हुए उसे कपड़े पहनाने की कोशिश की। लेकिन महिला लगातार विरोध करती रही और कपड़े पहनने से इंकार कर दिया। इस बीच महिला रायपुरा के किसी देवागन का नाम लेकर गलिया दे रही थी.
इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत धरसीवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को सुरक्षित अपने साथ लेकर रायपुर के नारी निकेतन पहुंचाया।
आखिर यह महिला कौन है? वह इस हालत में सड़क पर क्यों भटक रही थी? क्या वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है या किसी बड़ी घटना की शिकार? इन सवालों के जवाब अभी बाकी हैं।
“VCN की अपील ..अगर आपको कोई व्यक्ति ऐसी असहाय स्थिति में मिले, तो उसका वीडियो बनाने के बजाय पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।”

