Homeछत्तीसगढ़राजधानी में फिर चली चाकू, संतोषी नगर में युवक पर जानलेवा हमला

राजधानी में फिर चली चाकू, संतोषी नगर में युवक पर जानलेवा हमला

रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला संतोषी नगर के श्रीराम चौक का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के श्रीराम चौक में देर शाम चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हमला पुरानी दुश्मनी का परिणाम बताया जा रहा है। राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments