तिल्दा नेवरा .
तिल्दा के ससाहोली शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 वीं और 11 वीं का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया. कक्षा 11वीं का विषयवार परिणाम कक्षा 11वीं में बायो और कॉमर्स समूह का परीक्षा परिणाम 100% रहा।जबकि आर्ट्स समूह का परीक्षा परिणाम 93% रहा। हलाकि कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम काफी कमजोर मात्र 50% रहा।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्य. पार्षद श्रीमती रानी जैन द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारप्रदान कर सभी का मुंह मीठा कराया और सभी को शुभकामनाए दी . रानी सौरभ जैन ने कहा, “बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। 11वीं में बायो और कॉमर्स का 100% रिजल्ट गर्व की बात है। कक्षा 9वीं के परिणाम को बेहतर करने के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर योजना बनाएंगे।”

भाजपा नेता सौरभ जैन ने विद्यालय के शानदार परिणाम पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, “शासकीय स्कूल के बच्चों ने 100% परिणाम देकर साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति और राज्य सरकार की बेहतर योजनाओं का असर है। बायो और कॉमर्स में 100% रिजल्ट बताता है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।”इस अवसर पर प्राचार्य अमरजीत पासवान ने कहा कक्षा 9वीं का परीक्षापरिणाम काफी कमजोर मात्र 50% रहा।उन्होंने कमजोर परिणाम वाले विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कहीसाथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त व्याख्यातागण उपस्थित थे ।

