खून से लाल हुई राजधानी रायपुर की ये सड़क, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला,
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो युवकों की जिंदगियां छीन ली। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवकों को जबस्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रायपुर-महासमुंद रोड में हुआ है। बताया जा रहा है कि रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक पहिए के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंदिर हसौद थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।
घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया, जिनकी तलाश की जा रही है । AI

