Homeछत्तीसगढ़शादी समारोह में आई मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

शादी समारोह में आई मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

तिल्दा नेवरा ,इंदर कोटवानी

तिल्दा-नेवरा से एक ऐसी खबर सामने आई है… जो दिल को झकझोर देती है…एक मासूम… जो अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी…उसे क्या पता था कि वही रात उसकी जिंदगी का सबसे डरावना सपना बन जाएगी.बच्ची जब घर के बाहर खड़ी थी तभी एक दरिंदे ने पकड़ लिया और सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया…

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहां शादी समारोह में शामिल होने आई एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है…खुशी का माहौल कुछ ही पलों में दर्द और दहशत में बदल गया… यह घटना उस वक्त हुई…जब एक नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में आई हुई थी…रात के दौरान गांव के ही एक युवक ने बच्ची को अकेला पाकर उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया…जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया…

कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में मिली…जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया…प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बच्ची को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया…डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की सर्जरी की गई है…फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है…

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है…वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है…और मामले की जांच जारी है…आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है,

टीआई रमाकांत तिवारी ने बताया  मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एक तरफ जहां समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं…वहीं ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं…आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटियां…?एक मासूम… जो खुशी के माहौल में शामिल होने आई थी…आज अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है…ये घटना सिर्फ एक खबर नहीं… बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल है…और कब थमेगा ऐसे अपराधों का सिलसिला…? फिलहाल, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आरोपी को कितनी सख्त सजा मिलती है…तिल्दा-नेवरा से इंदर कोटवानी की रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments