Homeछत्तीसगढ़गंभीर बीमारी से परेशान युवक ने पंखे से लटककर दी...

गंभीर बीमारी से परेशान युवक ने पंखे से लटककर दी जान,

सिमगा ,सिमगा ब्लाक के  हथबंद क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में एक 20 वर्षीय युवक ने सीलिंग पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे से 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान गणेशराम वर्मा के रूप में हुई है।

मृतक गणेशराम वर्मा (20), जो गोवर्धन वर्मा के पुत्र थे, ने अपने घर के कमरे में यह कदम उठाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गणेशराम किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की।

सुबह घटना की सूचना मिलते ही पिता गोवर्धन वर्मा ने पुलिस को सूचित किया। हथबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments