जुलुस/बिसर्जन के दौरान अस्त्र- शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित
तिल्दा-नेवरा -14 सितम्बर से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तिल्दा-नेवरा परिसर में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा के विशेष उपस्थिति में आयोजिइस बैठक में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं तहसीलदार तिल्दा की उपस्थिति में आयोजित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सरपंच, कोटवार शामिल हुए।
बैठक में शासन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा गणेश उत्सव आयोजन के संबंध में जारी सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन से उपस्थितजनों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
पुलिसप्रशासन द्वारा गणेश समितियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान कानून एवं व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, ध्वनि सीमा, जुलूस एवं विसर्जन व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न की जाए, जिससे आमजन को परेशानी हो अथवा शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। अतः सभी समितियां प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जिम्मेदारीपूर्वक आयोजन करें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणेश समितियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में. भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन .वरिष्ठ पार्षद आरती गिलहरे. पार्षद ईश्वर यदु गणेश समिति के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार वाधवानी व अन्य कई लोग उपस्थित थे

