Homeछत्तीसगढ़तीजा पर्व को लेकर कपड़ा बाजार में रौनक, महिलाओं की जमकर खरीदारी....

तीजा पर्व को लेकर कपड़ा बाजार में रौनक, महिलाओं की जमकर खरीदारी. रक्षाबंधन के बाद बढ़ी ग्राहकी, साड़ियों की मीडियम रेंज में सबसे ज्यादा मांग

तिल्दा नेवरा-छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व तीजा को लेकर तिल्दा-नेवरा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोमवार 14 सितंबर को मनाए जाने वाले तीजा पर्व के लिए महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। खासकर कपड़ा दुकानों और ज्वेलरी में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियों एवं अन्य कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं।

तीजा पर्व पर नई साड़ी पहनकर व्रत खोलने की परंपरा है। इसके अलावा मायके और ससुराल आने वाले रिश्तेदारों के लिए सौगात की खरीदारी भी की जाती है। यही वजह है कि पर्व नजदीक आते ही कपड़ा बाजार में खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यापारियों के अनुसार तीजा के बाद भी करीब तीन से पांच दिनों तक बाजार में ग्राहकी बनी रहने की उम्मीद है।

महीनेभर पहले से रहता है पर्व का इंतजार

तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। खरीदारी करने पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि तीजा उनके लिए सबसे खास पर्व है और वे इसका इंतजार काफी पहले से करने लगती हैं। पर्व पर महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार साड़ी, सोने-चांदी के आभूषण और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी करती हैं। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धजकर व्रत का पारण करती हैं।

खरीदार धनवती ने बताया कि तीजा के लिए महिलाएं हैवी साड़ी, लाइट पैटर्न, बनारसी, सिल्क, ब्रासो और वर्क वाली साड़ियों को अधिक पसंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साड़ी की कीमत से ज्यादा महिलाओं के लिए उनकी पसंद मायने रखती है।

रक्षाबंधन के बाद से बढ़ी ग्राहकी

कपड़ा व्यवसायीअशोक हरिरामानी ने बताया कि तीजा पर्व के दौरान कपड़ा बाजार में हर साल अच्छी ग्राहकी रहती है। इस बार भी पिछले वर्ष की तुलना में ग्राहकी अधिक नजर आ रही है। रक्षाबंधन के बाद से ही बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी थी।उन्होंने बताया कि महिलाएं ज्यादातर मीडियम रेंज की साड़ियां पसंद कर रही हैं। डोला सिल्क, ऑर्गेनजा, क्रश और बरबरी सिल्क की मांग है। लक्ष्मीपति, विशाल और सुभाष जैसे ब्रांड की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत करीब 1 हजार से 4-5 हजार रुपए तक है।
10-15 दिन पहले से शुरू हुई खरीदारी

मनीष ट्रेडर्स के संचालक मोहित खूब चंदानीने बताया कि तीजा की खरीदारी पिछले 10-15 दिनों से शुरू हो चुकी है। पर्व नजदीक आने के साथ दुकानों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। तीजा समाप्त होने के चार-पांच दिन बाद तक भी महिलाओं की खरीदारी जारी रहने की संभावना है।
वहीं रोशन छतानी ने बताया कि सिल्क, बरबरी कपड़ा, रिमझिम और डोला सिल्क जैसी साड़ियों की मांग अधिक है। ज्यादातर महिलाएं 1 हजार से 1500 रुपए तक की मीडियम रेंज वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं।

इस बार महिलाओं का खास त्यौहार तीजा 14 सितम्बर रविवार को मनाया जाएगा. तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह है. इस पर्व में बहन और बेटियां अपने मायके में आकर तीजा का पर्व मनाती है. शनिवार को कडू भात खाकर महिलाए अपनी पति की दीर्घायु की कामना कर अपनी उपवास की शुरुआत करेंगे. उसके बाद रविवार को दिनभर उपवास रहने के बाद सोमवार को गणेश चतुर्थी के दुसरे दिन महिलाएं नई साड़ियां जेवर और श्रृंगार करके फलाहार के माध्यम से अपने उपवास को तोड़ेंगी. अधिकांश महिलाओं का मानना है कि साल भर का यह पहला ऐसा त्यौहार होता है, जिसका इंतजार महिलाओं को महीनों पहले से रहता है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments