Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में हाथियों का दल सड़क पार करते, झुंड में बेबी एलीफेंट भी शामिल,

aayagadh mein haathiyon ka dal sadak paar karate, jhund mein bebee eleephent bhee shaamil,

रायगढ़-छरायगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक बार फिर हाथियों का बड़ा दल सड़क पार करते नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 34 हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पार करता दिख रहा है।

[पार करते हाथी दिखाना है 30 सेकंड ]

धरमजयगढ़-क्रोंधा मार्ग पर जैसे ही हाथियों का दल पहुंचा, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद ‘हाथी मित्र दल’ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैफिक को रोक दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। इस दौरान कई लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

विभागीय रिकार्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में 100 हाथियों की मौजूदगी थी। जिसमेंसबसे अधिक हाथी आमगांव बीट में 34, पोटिया बीट में 10, छाल रेंज के कुड़ेकेला बीट में 20, बाकारूमा रेंज के तेजपुर बीट में 13 समेत कई रेंज के जंगल में 9, 1 और 2 हाथी विचरण कर रहे हैं। वहीं, हाथियों ने प्रेमनगर गांव में 2 और पोटिया में 1 किसान के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों के बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी जा रही है।

इसी बीच हाथियों ने प्रेमनगर और पोटिया क्षेत्र में किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। महुआ सीजन के चलते जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, इसलिए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति न बने।रायगढ़ से श्याम वाधवानी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button