Homeछत्तीसगढ़बिनैका गांव में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने...

बिनैका गांव में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया उपचार

संभव स्टील ने सीएसआर मद से शाला में रंगमंच ,रोड क्रांक्रीटीकरण रंग मंच और कमरा निर्माण कराया

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ के तिल्दा बिनैका गांव में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, के सौजन्य से समता फाउंडेसन और ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर,उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क चिकित्साएवं  नेत्र  शिविर में ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।,शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने निशुल्क नेत्र जाँच ,खून जाँच ,बी पी ,शुगर ,,जनरल चेकअप कराया है । इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर  उन्हें निशुल्क दवाएं व चश्मे वितरित किए   । शिविर का  उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में आए जरुरतमंद  मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत किया गया।

शिविर में 3 लोगो मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया एवं उन्हें ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाया गया । सभी का निशुल्क आपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड,के सहयोग से ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा।आपरेशन कराने वालो के लिए आने जाने रहने की व्वस्था की गई है । इस मौके पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड  शीतल गोयल ने बतया की संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के द्वारा ग्राम पंचायत बिनैका सी एस आर मद से ग्राम पंचायत बिनैका के शाला में रंगमंच का निर्माण , रोड क्रांक्रीटीकरण और मंदिर के पास में रंग मंच और कमरा निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा समय समय पर इस तरह के नि:शुल्क शिविर लगाकर जरूरत मंदों को कम्पनी के द्वारा मदद की जाती है । उन्होंने बताया  जाँच में जिन मरीजों में मोतियाबिंदपाया गया है उन सभी का मुफ्त में ऑपरेशन कराया जायेगा । उन्होंने कहा की हमें छोटी सी छोटी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए समय रहते डॉक्टरों से परामर्श कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए. हम चाहते हमारे क्षेत्र का हर व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहे । और इसी भावना से हमने इस शिविर का आयोजन किया है । जांच कराने आए  जरूरत मंद मरीजो को नि:शुल्क दवाए प्रदान की गई वही आख के मरीजो को  नजर के चश्मे वितरण किया गए  ।शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बिनैका के सरपंच .मुकेश बंजारे , उपसरपंच कमलेश ध्रुव , एवं पंच गण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे,शिविर को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड के एम जी के मूर्ति ,सुचिता जैन , लक्षमी ,राकेश कुमार निर्मलकर ,जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग रहा ।.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments