Homeछत्तीसगढ़अनियंत्रित कार होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के...

अनियंत्रित कार होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत,

महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगुडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामलानासिक के दिंडोरी तालुका का है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। दरअसल, दरगुडे परिवार कार में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटते समय कार चालक ने नियंत्रिण खो दिया और कार सीधे कुएं में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी इंदौर, तालुका डिंडोरी, जिला नासिक के निवासी थे। स्थानीय नागरिकों की मदद से, वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments