Homeछत्तीसगढ़माँ और पत्नी से विवाद करने वाला युवक जेल गया

माँ और पत्नी से विवाद करने वाला युवक जेल गया

तुलसी मानपुर में घर के भीतर करता था मारपीट और विवाद, पुलिस के सामने भी हुआ उग्रतिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी मानपुर में अपनी मां और पत्नी के साथ आए दिन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय कमलेश सोनवानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि समझाइश के दौरान युवक पुलिस के सामने ही उग्र हो गया और मारपीट पर उतारू होने लगा।

मामले में पुलिस ने क मलेश सोनवानी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया .

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments