Homeछत्तीसगढ़बुलेट पर सवार दरिंदों का कहर! सड़क पर बेबस युवक को कुचलने...

बुलेट पर सवार दरिंदों का कहर! सड़क पर बेबस युवक को कुचलने की कोशिश… हैवानियत की हदें पार”

“क्या अब सड़कों पर इंसान नहीं… दरिंदे घूम रहे हैं?क्या कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है?सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो… दिल दहला देने वाला है…जहां तीन युवक… बाइक पर सवार होकर… सड़क पर पड़े एक बेबस युवक को… बार-बार कुचलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।ये सिर्फ मारपीट नहीं… ये हैवानियत की पराकाष्ठा है…जहां इंसानियत को रौंदते हुए… इंसान ही इंसान का दुश्मन बन गया है!”

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार हैं और सड़क पर पड़े एक युवक के साथ बेरहमी की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि युवक पहले से ही सड़क पर गिरा हुआ है… और खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है… लेकिन तीनों आरोपी लगातार उसे निशाना बनाते हैं। वे बाइक को तेज रफ्तार से उसकी ओर मोड़ते हैं और जानबूझकर उसे कुचलने की कोशिश करते हैं।

यह सिर्फ हमला नहीं… बल्कि एक तरह से खुलेआम हत्या की कोशिश जैसा दृश्य नजर आता है। जिस तरह से आरोपी हंसते हुए, बेखौफ अंदाज में इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं… वो यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर दौड़ गई है। हजारों यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोग इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे अपराधियों का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया है।कई लोगों ने कमेंट करते हुए इसे ‘इंसानियत का कत्ल’ बताया है… तो कुछ ने इसे ‘सिस्टम की नाकामी’ करार दिया है।

हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह घटना किस स्थान की है, कब की है और इसके पीछे की वजह क्या है… इस पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या सड़कों पर अब कोई सुरक्षित नहीं है?क्या अपराधियों के दिल से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? जब तक इन सवालों का जवाब नहीं मिलता… तब तक हर वायरल वीडियो… समाज के लिए एक डरावनी चेतावनी बनकर सामने आता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments