तिल्दा-नेवरा
तिल्दा-नेवरा में जैन समाज द्वारा एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां जरूरतमंदों की सहायता के लिए वस्त्र और अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य ने न सिर्फ लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा किया, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदना का मजबूत संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। ..
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथआचार्य विद्या सागर जी महराज के तेल चित्र की पूजा-अर्चना कर किया गया। समाज के वरिष्ठ मंगलचंद जैन ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके पश्चात रिबन काटकर आयोजन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपस्थित अदिदिती जैन द्वारा भगवान का मंगला चरण किया. मंगलाचरण भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम के तहत गरीब जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को वस्त्र, कॉपी, पुस्तक एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल से 700 से अधिक जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिला, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।

इस अवसर पर समाज के सक्रिय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहारा देना एवं बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना रहा। जैन समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद मिलती रहे।संदेश साफ है — जब समाज एकजुट होता है, तो बदलाव निश्चित होता है।

इस मौके पर जैन समाज के अशोक नायक. सुदेश जैन, मनोज जैन अशोक जैन ,शैलेश जैन ,प्रवीन जैन, अनिल जैन,गौरव जैन, टिंकू जैन, स्मृति जैन ,ऋतु जैन,आशा जैन, प्रिया जैन, मोनिका जैन, किरण बाला जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए ।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के नेता महेश अग्रवाल. माहेश्वरी समाज से डॉक्टर भट्ट .अग्रवाल समाज के दीनानाथ अग्रवाल द्वारिका गाँधी ,पूर्व पाषद आनु शर्मा भी शामिल हुए सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होने चाहिए ताकि जरूरतमंदों को हमेशा सहयोग मिलता रहेतिल्दा-नेवरा में सेवा का महायज्ञ: जैन समाज ने 700+ जरूरतमंदों को दिए वस्त्र, कॉपी-पुस्तक व पेन, दिया समाज को एकजुटता का संदेश”


