Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में सीएम साय ने फहराया तिरंगा:रायपुर में राज्यपाल,अंबिकापुर में डिप्टी सीएम...

बिलासपुर में सीएम साय ने फहराया तिरंगा:रायपुर में राज्यपाल,अंबिकापुर में डिप्टी सीएम शर्मा ने किया ध्वजारोहण

तिल्दा में राम पंजवानी .रानी जैन.डा.ज्योति वधावा ने किया ध्वजारोहण

देश के साथ छत्तीसगढ़ भी 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम साय प्रदेश के दूसरे सीएम हैं जिन्होंने बिलासपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी ली।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी साल 2001 से लेकर 2003 तक गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहे हैं।

सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने झंडा फहराया।और परेड की सलामी ली।

वही जगदलपुर के लाल बाग मैदान में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा फहराया है और परेड की सलामी ली।जांजगीर चांपा में मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।जबकि कांकेर में नरहरदेव स्कूल मैदान में सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड के दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई।इसके पहले दुर्ग साइंस कॉलेज से प्रभात रैली निकली। रैली में प्राचार्य, स्टाफ के साथ एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए।

तिल्दा नेवरा में भी गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया ,मुख्य आयोजन गाँधी चौक पर हुआ जहा भाजपा नेता राम पंजवानी ने ध्वज फहराया .बीएनबी हाईस्कुल में एन सी सी के छात्रों ने मार्च फास्ट किया  ससहोली हाई स्कुल में रानी जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

तिल्दा नेवरा के संत कवंरराम चौक पर सिंधु एकता समिति  के तत्वाधान में आयोजित गरमामयी समारोह में डा,ज्योति वाधवा ने  ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सिंधी समाजके प्रमुख छमनलाल खूबचंदानी,समाज के वरिष्ठ सुन्दर दास पंजवानी चेतन छाबड़ा,दीपक मेघानी, अभिषेक निहिचलानी,संजय ज्ञानचंदानी,दिलीप गिलानी,विनोद जेसवानी, श्याम तनवानी,मयंक मेघानी,दिनेश पजवानी विजय माधवानी राकेश भोजवानी परमानंद बालचंदानी,प्रकाश मेघानी,नरेश कमलानी, अशोक रोहराविशेष रूप से उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments