Homeछत्तीसगढ़महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर...

महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर लाने की तैयारी

6 हजार करोड़ के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लेकर आई है। सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सीबीआई को उसकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। अब सीबीआई आरोपी को पूछताछ के लिए रायपुर लेकर आएगी।यहां उसे स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए इसे बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से महादेव सट्टा ऐप मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के लिए सीबीआई सहित केंद्रीय जांच एजेंसियों को बधाई दी है।

सीबीआई के मुताबिक, चंद्राकर को ओमान से भारत लाने के लिए इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई थी। रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, जिसके बाद सीबीआई की टीम उसे भारत लेकर पहुंची। चंद्राकर सीबीआई के दो मामलों में वांछित है, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा ईडी भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उम्मीद जताई है कि पूछताछ में यह भी सामने आएगा कि महादेव सट्टा नेटवर्क से किन लोगों को कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी मिलती थी।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments