Homeछत्तीसगढ़नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर, 17 कर्मचारी घायल, 4...

नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर, 17 कर्मचारी घायल, 4 की हालत गंभीर

नरायणपुर; छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओरछा मार्ग पर ग्राम धोड़ाई के पास एक बस और आयरन ओर (लौह अयस्क) से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग माइंस (खदान) के कर्मचारी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में कुल 17 कर्मचारी घायल हुएइनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments