Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में दर्दनाक घटना: महिला ने खुद को लगाई आग, मौके पर...

तिल्दा में दर्दनाक घटना: महिला ने खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

तिल्दा-नेवरा -तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला कुमारी साहू 55 साल ने अपने ही घर के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसकी बेटी पास ही किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। दोपहर करीब 1 बजे अचानक घर के अंदर से आग की लपटें उठती दिखीं और महिला की चीख-पुकार सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण छत पर चढ़े और छत को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला पूरी तरह से जल चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments