Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

नाबालिग गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जा रहा था दोनों में विवाद हुआ तो चलती ट्रेन से धक्का देकर मार-डाला

नाबालिग गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जा रहा था दोनों में विवाद हुआ तो चलती ट्रेन से धक्का देकर मार-डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। 14 साल की नाबालिग खैरागढ़ की रहने वाली थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।

नाबालिग (14) अपने मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। 28 मार्च की रात से लापता हुई तो परिजनों ने खूब खोजबीन किया। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है।

जांच में सामने आया है कि वह मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है, उनके साथ 2 अन्य युवक भी थे। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

हालांकि इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज शाम पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।सोमवार (29 मार्च) को मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

साथ ही आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली एक नाबालिग 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।इस पर अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बिलासपुर के मस्तूरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और केस डायरी खैरागढ़ पुलिस को भेज दी।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने तेज की और ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसके आधार पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड मोहन, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि देविका तीनों के साथ डोंगरगढ़ से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर कोरबा के लिए रवाना हुई थी।

ट्रेन रविवार सुबह कोरबा पहुंचने वाली थी। इसी दौरान यात्रा के बीच किसी बात को लेकर मोहन और देविका के बीच विवाद हो गया, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसी दौरान मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि देविका 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button