Homeछत्तीसगढ़रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को काट डाला:कुल्हाड़ी से किया हमला,खुद...

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को काट डाला:कुल्हाड़ी से किया हमला,खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

रायपुर=रायपुर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय बेटी चित्रा पर टंगिया से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना से पहले परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है।पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग चार साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी।घटना के बाद आरोपी स्वयं थाना पहुंचा, जहां उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पुछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments