Homeछत्तीसगढ़दल से बिछड़े हाथी का कहर: बलरामपुर में दंपति को कुचलकर मार...

दल से बिछड़े हाथी का कहर: बलरामपुर में दंपति को कुचलकर मार डाला

बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दल से बिछड़े एक हाथी ने दंपति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक दल कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा था। इसी दौरान दल से अलग हुए हाथी ने कूदीकला गांव के बंधापाड़ा में पति-पत्नी पर हमला कर दिया। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। देखिए यह रिपोर्ट…

बलरामपुर जिले के कुंदीकला गांव के बंधापरा  में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हाथी ने दंपति पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी अचानक गांव के पास पहुंचा और पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हाथी के हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथियों का एक दल पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा था। इसी दल से बिछड़ा एक हाथी गांव के समीप पहुंच गया। इसी दौरान हाथी का सामना ग्रामीण दंपति से हो गया वे वहा से भागते इसके पहले ही हाथी ने दंपति पर हमला कर दोनों को कुचल दिया । घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
वीओ-3
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं ग्रामीणों में हाथियों के लगातार बढ़ते मूवमेंट को लेकर भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, हाथियों के पास नहीं जाने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की है।

बता दे कि हाथियों के हमले से लगातार ग्रामीणों की मौत हो रही है 2 दिन पहले गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम देवसील में सड़क निर्माण के कार्य में लगे द टेंट में सो रहे दो युवा मजदूरों को कुचल दिया था. जिस हाथी ने दो मजदूरों पर हमला कर मजदूरों को कुचला था उसी हाथी ने 15 दिन पहले भी एक ग्रामीण को मारा था…
…..
बलरामपुर में हाथी के हमले से हुई दंपति की मौत ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है। वन विभाग हाथी की निगरानी में जुटा है, जबकि ग्रामीणों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments