Homeछत्तीसगढ़बंद कमरे में चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठनों ने जताया...

बंद कमरे में चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध; दो पास्टर और दो फादर से पुलिस पूछताछ

कवर्धा जिले से धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। तरेगांव थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध जताया। आरोप है कि इलाज और चमत्कारी उपचार के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
..
मामला कवर्धा जिले के तारेगांव थाना अंतर्गत लालमाटी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक बंद कमरे के भीतर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि चंगाई सभा के नाम पर लोगों को बीमारी और अन्य समस्याओं से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठन के लोगों ने गांव के दो पास्टर और दो फादर पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
..
घटना की जानकारी मिलते ही तारेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर कड़े कानून लागू होने के बावजूद समय-समय पर ऐसे आरोप सामने आते रहे हैं। अब कवर्धा के लालमाटी गांव में सामने आए इस मामले की सच्चाई क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments