Homeछत्तीसगढ़हिंदी सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

हिंदी सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पंच का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, महिला ग्राम पंचायत में पंच पद पर निर्वाचित थी। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लखनपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

महिला पंच का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला,

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में करीब 1600°C तापमान वाला पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) मजदूरों पर गिर गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, प्लांट में क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बकेट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें भरा गर्म लोहा नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया।हादसा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में हुआ। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हादसा, 8 मजदूरों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को मसीही समाज के लोगों ने सुकमा जिले में प्रार्थना सभा में जुटे लोगों पर हुए कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग शंकर नगर चौक पहुंचे और घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुकमा में प्रार्थना के लिए एकत्रित लोगों पर हमला किया गया, जिससे समाज में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्वतंत्रता पर इस तरह के हमले लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

सुकमा घटना के विरोध; रायपुर में मसीही समाज का प्रदर्शन,

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू आर्ट एंड साइंस पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सोमवार को एटीकेटी, रिजल्ट और स्कॉलरशिप से जुड़ी समस्याओं को लेकर कॉलेज गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया।प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंची और स्टूडेंट्स को समझाइश दी। इसके बाद स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म किया।इस प्रदर्शन को ABVP का भी समर्थन मिला। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि स्टूडेंट्स की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वह छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आंदोलन को और उग्र करेगी।

बेमेतरा में स्टूडेंट्स ने किया NH जाम कॉलेज गेट बंद

बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्यार में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। नई स्कूटी पर बैठकर सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने और हाथ में खंजरनुमा हथियार लहराते हुए वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक का जुलूस निकाला और कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी करवाया।मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 6 जून की रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवक स्कूटी पर बैठकर हाथ में धारदार हथियार लिए दिखाई दे रहा था। वीडियो में वह बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हथियार का प्रदर्शन करता नजर आया।

नई स्कूटी सड़क पर हथियार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन VIDEO

राजनांदगांव। नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ डॉ. के के. टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े मामले में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के बाद यह कदम उठाया गया। आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति उदासीनता और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर त्रुटि सामने आई है।निलंबन अवधि के दौरान डॉ. के. टंडन का मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डा.टंडन निलंबित

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड में शराब के नशे में गाड़ी चलाकर चार लोगों की मौत के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायालय की जज ज्योति अग्रवाल ने आरोपी स्नेहिल गुप्ता को दोषी करार दिया है।अदालत ने उसे कुल 20 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। यह सजा भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत दी गई है।यह घटना 15 जून 2025 की रात ग्राम सेंवरा में हुई थी। उस समय स्नेहिल गुप्ता कार चला रहा था और वह शराब के नशे में था। तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भूपेन्द्र सिंह मरावी, रामअवतार उदय, गंगाराम गंधर्व और शानू केंवट की मौत हो गई थी।

शराब पीकर कार चलाने वाले को 20 साल की सजा

बलौदाबाजार के ग्राम रवान स्थित सीमेंट संयंत्र में ऊंचाई से गिरने के कारण एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमप्रकाश खुंटे के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या सुरक्षा में लापरवाही का परिणाम।पुलिस की प्राथमिक पूछताछ और शुरुआती जानकारी के अनुसार, मजदूर ने संयंत्र की सातवीं या नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। संयंत्र में यह भी चर्चा है कि एक साथी मजदूर ने हेमप्रकाश को कूदने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की बात से साफ इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि हेमप्रकाश सुबह सामान्य मानसिक स्थिति में खाना खाकर काम पर निकला था और घर में कोई विवाद नहीं था। हेमप्रकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

सीमेंट-प्लांट में मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments